सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ अवमानना कार्रवाई का नोटिस छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिया वापस

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सूरजपुर जिला पंचायत के सीईओ के खिलाफ जारी अवमानना का शो-कॉज नोटिस वापस ले लिया है। सीईओ ने अदालत में मेडिकल दस्तावेज पेश कर बता…और पढ़ें

HighLights
- व्यक्तिगत रूप से पेश न होने पर हुई थी नाराजगी।
- न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने का लगा था आरोप।
- बीमारी का मेडिकल दस्तावेज पेश करने पर कोर्ट ने दी राहत।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः सूरजपुर जिला पंचायत के सीईओ के खिलाफ हाई कोर्ट ने अवमानना संबंधी शो-कॉज नोटिस वापस लिया। सीईओ ने कोर्ट में बताया कि वे 12 से 18 अगस्त 2026 के बीच वायरल फीवर और पेचिश से पीड़ित थे, जिसके कारण वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके।
बीमारी के समर्थन में मेडिकल दस्तावेज पेश किए गए, जिन्हें कोर्ट ने स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें- पत्नी की आय पर सवाल पूछने से पति को नहीं रोक सकता फैमिली कोर्ट, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला



