छत्तीसगढ़

श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर बगिया में ऐतिहासिक आयोजन, 63211 पार्थिव शिवलिंग दो दिन में बने, 24 जुलाई को होगा आयोजन का समापन

जशपुर/  जशपुर जिला अंतर्गत बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित 100108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप ले चुका है। बीते दो दिनों में श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा भावना से अब तक 63,211 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण पूर्ण हो चुका है।इस विशेष पूजन कार्यक्रम का समापन गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को किया जाएगा। समापन अवसर तक 1 लाख 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे श्रद्धालुजन मिलकर पूर्ण करने में जुटे हैं।

*पूजा में जुटीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय*

इस महापर्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय लगातार अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने विधि-विधान और वैदिक रीति से पूजा-अर्चना संपन्न कराते हुए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। उनका संयम, श्रद्धा और संकल्प इस आयोजन को एक विशेष स्वरूप प्रदान कर रहा है।

*शिव महापुराण कथा का दिव्य वाचन*

कार्यक्रम के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक उत्थान हेतु प्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी राजकुमारी तिवारी शास्त्री द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा में भगवान शिव की महिमा, भक्ति मार्ग का महत्व और शिवलिंग पूजन की विशेषता का सारगर्भित वर्णन श्रद्धालुओं को आत्मिक आनंद से सराबोर कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!