छत्तीसगढ़
शराब के नशे में वकील का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हथियार लहराने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार


Chhattisgarh Crime: न्यायधानी बिलासपुर की पॉश कॉलोनी रामावैली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वकील ने खुलेआम हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैला दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि वकील के इस हरकत से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।



