छत्तीसगढ़

शराब दुकानों पर CM-मंत्री की फोटो लगाने की मांग:बांकिमोंगरा नेता-प्रतिपक्ष ने सुशासन तिहार में किया आवेदन, कहा-राजस्व देने वाली दुकानों पर भी हो तस्वीर




कोरबा में सुशासन तिहार 2026 के तहत एक अनोखा आवेदन सामने आया है। बांकिमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग से शराब दुकानों पर मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाने की मांग की है। यह आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आवेदन क्रमांक 262703300 में दर्ज इस मांग में जिला कोरबा, नगरीय निकाय बांकिमोंगरा नगर पालिका और वार्ड 7033003 मोंगरा का उल्लेख है। आवेदक मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग को संबोधित करते हुए यह मांग रखी है। आवेदन में कहा- राजस्व देने वाली दुकानों पर भी हो तस्वीर मधुसूदन दास ने अपने आवेदन में तर्क दिया है कि राज्य के सभी कार्यों और योजनाओं में मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री की तस्वीरें लगाई जाती हैं। इसी प्रकार, राज्य सरकार को बड़ा राजस्व देने वाली शराब दुकानों पर भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाई जानी चाहिए। आवेदन पर आवेदक के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। सुशासन तिहार 2026 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनता की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए चलाया जा रहा एक अभियान है। इस अभियान के तहत नागरिक अपनी मांगें और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह आवेदन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है, जहां लोग इसे सुशासन तिहार के तहत आई एक अनूठी मांग बता रहे हैं। हालांकि, आवेदन में अभी प्रभारी अधिकारी के नाम और हस्ताक्षर वाला हिस्सा खाली है, और शिविर की तारीख भी दर्ज नहीं है। आवेदन की वर्तमान स्थिति सुशासन तिहार के आधिकारिक पोर्टल https://sushasantihar.cg.nic.in पर देखी जा सकती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!