छत्तीसगढ़

शाला प्रवेश उत्सव दोकड़ा में शामिल हुई विधायक गोमती साय..प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता – गोमती साय

पत्थलगांव – आज दोकड़ा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में भव्य रूप से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने इस अवसर पर कहा कि “शिक्षा ही जीवन का आधार है, और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह प्रवेश केवल विद्यालय में नहीं, बल्कि भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

कार्यक्रम में बच्चों के स्वागत के साथ ही विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की गई। शिक्षा के क्षेत्र में यह आयोजन एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है, जो समर्पण और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा,भाजपा नेता श्री पुरसोत्तम सिंह ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री दिनेश प्रसाद चौधरी, जनपद सदस्य श्री प्रमोद गुप्ता, वरिष्ठ नेता दादा सत्यनारायण सिंह, क्षेत्र के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा की महत्ता को उजागर किया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने समाज को सशक्त, शिक्षित और समृद्ध बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!