छत्तीसगढ़
सीएम विष्णुदेव साय बोले- युवाओं को बनाएंगे ‘जॉब क्रिएटर’, 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप स्थापित का लक्ष्य


सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी पारंपरिक औद्योगिक और खनिज आधारित पहचान से आगे बढ़कर अब युवा शक्ति, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक विनिर्माण पर आधारित नई अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। राज्य की इस नई अर्थव्यवस्था के केंद्र में युवा हैं। सरकार चाहती है कि प्रदेश के युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाले ‘जॉब सीकर’ न बनकर, अपने नवाचार और उद्यमिता के बल पर दूसरों के लिए रोजगार पैदा करने वाले ‘जॉब क्रिएटर’ बनें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी. दयानंद व राहुल भगत, विशेष सचिव एवं जनसम्पर्क आयुक्त रजत बंसल तथा आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।




