छत्तीसगढ़

SECL Apprentice Recruitment 2026 | Mining Engineering Jobs


देश की प्रमुख कोयला कंपनियों में से एक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने साल 2026-27 के लिए 1600 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। चुने गए उम्मीदवारों को कंपनी की अलग-अलग भूमिगत और ओपन कास्ट खदानों और अन्य प्रतिष्ठानों में एक साल तक प्रशिक्ष

.

इस पहल का उद्देश्य इंजीनियरिंग, तकनीकी और सामान्य स्नातक क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। इससे युवाओं को भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 500 पद तय किए गए हैं। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 1100 पद निर्धारित हैं। इन पदों में खनन, सिविल, विद्युत, यांत्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार इंजीनियरिंग के साथ बीबीए, बीसीए, बी.कॉम, बीएससी (केमिस्ट्री) विषय के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

खनन इंजीनियरिंग में सबसे अधिक पद

टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) के लिए सबसे अधिक 900 पद तय किए गए हैं। खनन क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस श्रेणी में खनन इंजीनियरिंग के लिए 200 पद तय हैं। सिविल इंजीनियरिंग के लिए 20 पद, विद्युत इंजीनियरिंग के लिए 30 पद, यांत्रिक इंजीनियरिंग के लिए 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स व दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए 10 पद रखे गए हैं।

इसके अलावा बीबीए के लिए 25 पद, बीसीए के लिए 100 पद, बी.कॉम के लिए 50 पद, बीएससी (केमिस्ट्री) के लिए 35 पद शामिल हैं।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों का विवरण

टेक्नीशियन अप्रेंटिस श्रेणी में खनन इंजीनियरिंग के लिए 900 पद तय हैं। खनन सर्वेक्षण के लिए 40 पद, सिविल इंजीनियरिंग के लिए 40 पद, विद्युत इंजीनियरिंग के लिए 50 पद, यांत्रिक इंजीनियरिंग के लिए 50 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स व दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए 20 पद उपलब्ध हैं।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार NATS 2.0 Portal पर पंजीकरण करने के बाद South Eastern Coalfields Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय है।

यहां मिलेगी विस्तृत जानकारी

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी South Eastern Coalfields Limited की वेबसाइट के “SECL Department → Human Resource → HRD → Apprentice” सेक्शन में उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!