छत्तीसगढ़
सारंगढ़-रायगढ़ के 75 प्रधान पाठकों की याचिका खारिज, वेतन लाभ पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश


अदालत के फैसले में यह भी स्पष्ट हुआ कि दो अग्रिम वेतनवृद्धि की नीति का उद्देश्य उन पुराने शिक्षकों को प्रोत्साहन देना था, जिनकी नियुक्ति के समय बीएड, डीएलएड या बीटीआई जैसी योग्यता अनिवार्य नहीं थी और जिन्होंने बाद में आवश्यक योग्यता अपने खर्च पर हासिल की। 6 फरवरी 2007 को इस संबंध में पात्र पुराने शिक्षकों के लिए दो अग्रिम वेतनवृद्धि की नीति का प्रावधान किया गया था। हालांकि, यह लाभ उन शिक्षकों पर लागू नहीं किया जा सकता, जिनकी नियुक्ति के समय ही संबंधित योग्यता अनिवार्य थी।




