Uncategorized

सक्ती के मिरौनी में टीचर पर बेड टच का आरोप, 5वीं की छात्रा ने कलेक्टर और DEO से की लिखित शिकायत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की ग्राम मिरौनी में पदस्थ एक टीचर पर बेड टच का आरोप लगा है। चंद्रपुर तहसील के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली क्लास 5वीं की बच्ची ने आरोप लगाया है कि टीचर कैलाश पटेल कॉपी चेक कराने के समय गंदे तरीके से छूते हैं। बच्ची का यह भी आरोप है कि टीचर महिला स्वीपर के साथ बाथरूम में घुसे रहते हैं।

बच्ची ने कहा कि जब हम टीचर को पढ़ाने के लिए कहते हैं तो हमें डांट देते हैं। उन्होंने कई बार गलत तरीके से टच भी किया। हालांकि, आरोप की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

बच्ची के परिवार वालों ने कलेक्टर और DEO से लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि टीचर कैलाश पटेल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। स्कूल टाइम में अक्सर मोबाइल फोन में बिजी रहते हैं। पढ़ाई के बजाय अक्सर मोबाइल में बिजी रहने का आरोप भी कैलाश पटेल पर लगा है।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के इस रवैये से स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिकायत में स्कूल में पदस्थ स्वीपर महिला के साथ शिक्षक के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए।

स्कूल में कार्यरत रसोइया चंद्राबाई चौहान ने भी टीचर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिक्षक और स्वीपर महिला के एक साथ बैठे रहने को लेकर बच्चे भी उनसे अपनी बातें बताते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बच्चे शिक्षक से पढ़ाने के लिए कहते हैं तो उन्हें फटकार लगाई जाती है।

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि कैलाश पटेल पहले शासकीय प्राथमिक शाला डोमनपुर में पदस्थ थे। वहां भी उनका रवैया ठीक नहीं था। इसलिए उनका ट्रांसफर किया गया। ग्रामीणों की मांग है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती कुमुदिनी द्विवेदी ने कहा, बच्चों से अभद्रता की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!