छत्तीसगढ़

Rr Vs Dc Live Score:दिल्ली को तीसरा झटका, केएल राहुल 75 रन बनाकर आउट; आर्चर को मिली सफलता – Rr Vs Dc Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates


10:58 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

दिल्ली को तीसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टब्स का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं।

10:52 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

दिल्ली को दूसरा झटका तुषार देशपांडे ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों नीतीश राणा को कैच कराया। वह 17 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल 71 और ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 173 रन है।

10:47 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 170 के पार

दिल्ली ने एक विकेट पर 170 से ज्यादा रन बना लिए हैं। केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

10:27 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक

दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 120 रन हो गया है। केएल राहुल ने 27 गेंदों में अपना इस सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और नीतीश राणा भी क्रीज पर हैं।

10:03 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने बिना किसी नुकसान के 70 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका ने 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल केएल राहुल भी 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:38 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली की पारी जारी

दिल्ली की पारी जारी है। पथुम निसांका और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:17 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 226 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में दो विकेट पर 225 रन बनाए। उनके लिए रियान पराग ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली। वहीं, डोनोवन फरेरा ने 14 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए।

08:56 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: रियान पराग शतक से चूके

राजस्थान को पांचवां झटका मिचेल स्टार्क ने ही दिया। उन्होंने रियान पराग को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। वह 50 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर पाए। अब डोनोवन फरेरा का साथ देने शुभम दुबे आए हैं।

08:55 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को चौथा झटका

राजस्थान को चौथा झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को आशुतोष शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रियान पराग का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं।

08:43 PM, 01-May-2026

RR vs DC Live Score: 15 ओवर का खेल पूरा

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और राजस्थान ने तीन विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। रियान पराग 45 गेंदों में 77 और रवींद्र जडेजा 10 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!