रेत-मिट्टी के अवैध परिवहन में 12 वाहन जब्त:कोरबा में अवैध खनन पर कार्रवाई, अलग-अलग क्षेत्रों में की गई छापेमारी

![]()
कोरबा जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने 4 अगस्त को विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन कर रहे 12 वाहनों को जब्त किया। खनिज विभाग के अनुसार, उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। राताखार में रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टर, कसरेंगा में 2 ट्रैक्टर, बरमपुर में 1 ट्रैक्टर, सुराकछार में 1 ट्रैक्टर और पाली में 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया। भिलाई बाजार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर और 1 टीपर को पकड़ा गया। वहीं, कापूबहरा में मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर को भी जब्त किया गया। जब्त वाहन पुलिस और जांच चौकियों की अभिरक्षा में कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी 12 वाहनों को सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना और खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। सभी मामलों में नियमानुसार केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य अवैध खनन पर लगाम खनिज विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना है। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शासकीय राजस्व की हानि को रोकना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहनों के मालिकों पर जुर्माना लगाने और प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Source link



