छत्तीसगढ़
रेत माफिया बेखौफ, दुलना एनीकेट पर मौत का खतरा! जल आपूर्ति से खिलवाड़ आखिर कब तक?


CG News: विनोद जैन. छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा/ महानदी के सीने को चीरकर रेत माफिया इन दिनों खुलेआम सरकारी संपत्ति को लूट रहे हैं। दुलना एनीकेट, जो गोबरा नवापारा और अभनपुर क्षेत्र की हजारों आबादी की प्यास बुझाने का प्रमुख सहारा है, आज अवैध खनन और ओवरलोड हाइवा की दहाड़ के बीच कराह रहा है।




