छत्तीसगढ़

रायपुर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ने मचाया कोहराम, कार-ट्रक भिड़ंत के बाद मचा हड़कंप; घंटों जाम से लोग परेशान


Raipur Accident: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित भांटांगांव रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 03:39:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 03:39:13 PM (IST)

रायपुर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ने मचाया कोहराम, कार-ट्रक भिड़ंत के बाद मचा हड़कंप; घंटों जाम से लोग परेशान
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम, यातायात प्रभावित रहा

HighLights

  1. टक्कर की आवाज सुन मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़
  2. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टिकरापारा थाना पुलिस टीम
  3. राहत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाँटांगाँव स्थित रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार और ट्रक दोनों तेज गति से चल रहे थे। इसी दौरान भाँटांगाँव के पास दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर के बाद सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और रिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभाली और सड़क पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

जनहानि नहीं, लेकिन वाहनों को हुआ नुकसान

राहत की बात यह रही कि इस सड़क हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार और ट्रक दोनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!