छत्तीसगढ़

रायपुर में शादी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों का हमला, चाकू-डंडों से घायल कर लूटे गहने और कैश


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चार बदमाशों ने परिव …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 12:07:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 12:07:03 PM (IST)

रायपुर में शादी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों का हमला, चाकू-डंडों से घायल कर लूटे गहने और कैश
रायपुर में शादी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों का हमला

HighLights

  1. रायपुर में परिवार से लूट, चाकू-डंडों से हमला
  2. जंगल में छिपकर काटी रात, चार बदमाश फरार
  3. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और चाकू-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को रात जंगल में छिपकर बितानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। परिवार सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी चार अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए महिलाओं की सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद डरे-सहमे परिवार ने पास के जंगल में छिपकर किसी तरह रात बिताई। सुबह होते ही घायल अवस्था में वे मुजगहन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!