छत्तीसगढ़

रायपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी में मेस के खाने पर बवाल, थाली में मिल रहे कीड़े-मकोड़े, छात्रों का फूटा गुस्सा


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एमिटी विश्वविद्यालय के मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्रों का आर…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 01:14:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 01:14:26 PM (IST)

रायपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी में मेस के खाने पर बवाल, थाली में मिल रहे कीड़े-मकोड़े, छात्रों का फूटा गुस्सा
रायपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी में मेस के खाने पर बवाल, थाली में मिल रहे कीड़े-मकोड़े

HighLights

  1. एमिटी यूनिवर्सिटी में मेस के खाने पर बवाल
  2. खाने की थाली में मिल रहे कीड़े-मकोड़े
  3. मेस की बदहाली पर छात्रों का हंगामा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। एमिटी विश्वविद्यालय के मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्रों का आरोप है कि मेस के खाने में आए दिन कीड़े-मकोड़े और बरसाती जीव मिल रहे हैं। कई बार भोजन में इल्ली और अन्य छोटे कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है। इससे छात्रों को भोजन करने में परेशानी हो रही है और वे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

भोजन में कीड़े मिलने से छात्रों का फूटा गुस्सा

छात्रों के अनुसार, मेस के भोजन में इस तरह की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। भोजन में कीड़े मिलने के बाद उन्होंने कई बार मेस प्रबंधन और विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

छात्रों का कहना है कि शिकायत के बावजूद मेस की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं किया जा रहा है। बरसात के मौसम में भोजन में कीड़े मिलने की घटनाओं ने छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- इंदौर के 5 स्टार सयाजी होटल पर बड़ा एक्शन, दोनों किचन और बेकरी सील, रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित

छात्रों ने शिकायत की दी धमकी

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मेस की नियमित साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच और भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!