छत्तीसगढ़

रायपुर के VIP रोड के हायपर क्लब में आधी रात बवाल, नॉर्थ ईस्ट की युवतियों से छेड़छाड़ पर जमकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार


रायपुर के VIP रोड स्थित हायपर क्लब में देर रात जमकर बवाल हुआ। क्लब में मौजूद नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़ने को लेकर मारपीट …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 12:33:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 12:34:37 PM (IST)

रायपुर के VIP रोड के हायपर क्लब में आधी रात बवाल, नॉर्थ ईस्ट की युवतियों से छेड़छाड़ पर जमकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़ने को लेकर विवाद
  2. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  3. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित हायपर क्लब में देर रात जमकर बवाल हो गया। क्लब में मौजूद युवतियों के साथ छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा था। आरोप है कि उसने क्लब में मौजूद नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपी ने युवतियों का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई

देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया

सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!