छत्तीसगढ़
रायपुर के च्वाइस सेंटर में मिले अलग-अलग कंपनियों के सिलेंडर, गैस एजेंसियों से कनेक्शन की जांच शुरू


करीब दो महीने पहले खाद्य निरीक्षक वीणा किरण साहू के नेतृत्व में टीम ने च्वाइस सेंटर पर कार्रवाई की थी। इस दौरान गैस कार्ड और बड़ी संख्या में सिलेंडर बरामद किए गए थे। हालांकि, आरोप है कि छापेमारी के बाद विभाग ने केवल औपचारिक कार्रवाई की और संचालक के खिलाफ अब तक कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इतने गंभीर मामले में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।




