छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 15.75 टन स्क्रैप लोहे से लदा ट्रक पकड़ाया


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और कबाड़ चोरी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 08:27:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 08:27:33 PM (IST)

रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 15.75 टन स्क्रैप लोहे से लदा ट्रक पकड़ाया
जब्त 12 चक्का ट्रक

HighLights

  1. चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
  2. ओडिशा पासिंग 12 चक्का ट्रक जब्त।
  3. अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर मोटरसाइकिल चोरी एवं कबाड़ चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारियों द्वारा अवैध कबाड़ के परिवहन एवं भंडारण की जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर 15.75 टन स्क्रैप लोहे के टुकड़ों से लदे 12 चक्का ट्रक को विजयपुर चौक में पकड़कर जब्त किया है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा पासिंग 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध स्क्रैप कबाड़ लोड कर रायगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान विजयपुर चौक मेन रोड पहुंची, जहां कुछ देर बाद 12 चक्का ट्रक क्रमांक ओडी 16 ई 5001 आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम जोगेन्द्र साहू पिता स्वर्गीय विजय कुमार साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी बाटंगी बेलसी साई गलेरी, थाना तारासिंधी, जिला गंजाम, ओडिशा बताया।

यह भी पढ़ें- रतनपुर के महामाया मंदिर के पास चोरी के विवाद को लेकर भाजपा के दो पक्षों में मारपीट

पुलिस द्वारा ट्रक की जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में लोहे के टुकड़े एवं स्क्रैप कबाड़ लोड पाया गया। कबाड़ से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए चालक को नोटिस दिया गया। चालक द्वारा उक्त स्क्रैप सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना लिखित रूप में बताया गया। कबाड़ सामग्री के चोरी का होने की युक्तियुक्त आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा ट्रक में लोड सामग्री का वजन कराया गया, जिसमें कुल 15.75 टन स्क्रैप लोहे के टुकड़े पाए गए।

जब्त 12 चक्का ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये तथा उसमें लोड 15.75 टन स्क्रैप लोहे के कबाड़ की अनुमानित कीमत करीब 4.70 लाख रुपये है। इस प्रकार कार्रवाई में कुल करीब 16.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। प्रकरण में अनावेदक पर इस्तगासा, धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार, चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा कबाड़ कारोबार से जुड़े व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!