छत्तीसगढ़

रायगढ़ में खुद को तलाकशुदा बताकर हिंदू महिला से की शादी, अब धर्म परिवर्तन का दबाव; बच्चों से लगवाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे


जबरन धर्म परिवर्तन, बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने और लव जिहाद का आरोप महिला ने अपने पति पर लगाया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 29 May 2026 08:18:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 08:20:51 PM (IST)

रायगढ़ में खुद को तलाकशुदा बताकर हिंदू महिला से की शादी, अब धर्म परिवर्तन का दबाव; बच्चों से लगवाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे
महिला ने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का आरोप लगाया( एआई फोटो)

HighLights

  1. महिला ने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का आरोप लगाया
  2. पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने का भी आरोप
  3. पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। जबरन धर्म परिवर्तन, बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने और लव जिहाद का आरोप महिला ने अपने पति पर लगाया है। पीड़ित ने अपने पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आने से रायगढ़ में हड़कंप मच गया है।

महिला थाने में की गई शिकायत के अनुसार पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली है। अरोपित मोहम्मद वसीम रंगरेज रायगढ़ के इंदिरा नगर क्षेत्र का निवासी है। महिला का आरोप है कि करीब पांच वर्ष पहले वसीम रंगरेज ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की। शादी के बाद वसीम उसे लगातार इस्लाम कबूल करने और कलमा पढ़ने के लिए दबाव बना रहा है।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने के आरोप

महिला ने शिकायत में कहा है कि उनके दो बच्चों हैं। बच्चों जन्म के बाद ससुराल पक्ष उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने लगा। महिला का आरोप है कि उसके बच्चों से “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे लगवाए जाते हैं। ऐसे में पीड़िता ने अपने दोनों बच्चों के साथ महिला थाना पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।

पीड़िता ने अपने पति पर कई आरोप लगाये हैं। उसने पुलिस को एक वीडियो क्लीप दिया है जिसमें वसीम को अपने बच्चों से देश विरोधी आपत्तिजनक बातें कह रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपित चार दिन पहले गांजा प्रकरण में गया है जेल

बताया जा रहा है कि महिला का पति चार दिन पहले ही गांजा प्रकरण में जेल गया है। साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में कार्रवाई की थी। मौके पर आरोपित इरशाद खान पिता कुर्बान खान (37) निवासी बीड़पारा रायगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से छह पैकेट गांजा बरामद हुआ। इसमे इरशाद खान के साथ मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद (43) निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- CG में TET की अनिवार्यता होगी खत्म? सीनियर टीचर्स के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी, DPI ने शिक्षक संघों से मांगे महत्वपूर्ण सुझाव



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!