Uncategorized
रायपुर के DKS अस्पताल में 15 पदों पर भर्ती:इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर शामिल, 12 अक्टूबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

रायपुर के दाऊ कल्याण सिंह (DKS) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर में डॉक्टरों के 15 खाली पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए सोमवार को अधीक्षक कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे पहुंचना होगा। संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5, सीनियर रेजिडेंट के 3 और जूनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती होगी। सभी पदों के लिए योग्यता नेशनल मेडिकल कमीशन के मापदंडों के अनुसार निर्धारित की गई है। जानिए किस विभाग में कितने पोस्ट वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी संविदा भर्ती में शासन के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी DKS संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.dkspgi.in पर उपलब्ध है।



