छत्तीसगढ़

पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से हालात तनावपूर्ण हो गए। इ…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 10:51:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 10:51:25 AM (IST)

रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल: पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल में 16 पुलिसकर्मी घायल

HighLights

  1. खम्हारडीह में पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प
  2. पुलिस पर पथराव के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR
  3. PSI और महिला आरक्षक समेत 16 पुलिसकर्मी चोटिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से हालात तनावपूर्ण हो गए। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। इस पूरे घटनाक्रम में 16 पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल पुलिसकर्मियों में एक पीएसआई और महिला आरक्षक भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध में राजीव भवन के सामने सुरक्षा व्यवस्था के लिए खम्हारडीह थाना, रक्षित केंद्र तथा अन्य थानों के पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके और पुलिस बल से उलझ गए।

एफआईआर के मुताबिक समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ धक्कामुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर कांच की बोतलें, पत्थर, लकड़ियां और जूते पुलिस बल पर फेंके। इस दौरान पीएसआइ देवराज सिंह के सिर में चोट लगी, जबकि महिला आरक्षक सीमा बंजारे के हाथ में गंभीर चोट आई। इसके अलावा ड्यूटी में तैनात कुल 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हुए, जिनका उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय घेराव बना रणभूमि, रायपुर में भाजपा-कांग्रेस टकराए, पुलिस ने किया वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की कार्रवाई से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की रिपोर्ट पर खम्हारडीह थाने में एफआइआर दर्ज की गई।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

एफआइआर में सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा, अमित तिवारी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191, 121(1), 221 और 132 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य शामिल लोगों की भी पहचान कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!