पत्थलगांव के बनगांव बी में हाथी तांडव, चार मकान क्षतिग्रस्त, ग्रामीण दहशत में |

पत्थलगांव… पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत लुड़ेग क्षेत्र के बनगांव बी में बीती रात दो हाथियों ने जमकर आतंक मचाया। हाथियों के गांव में घुसते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने को मजबूर हो गए।हाथियों ने गांव के चार मकानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं घरों में रखा अनाज और अन्य जरूरी सामान भी रौंद डाला। अचानक हुए इस हमले के बाद ग्रामीण कड़ाके की ठंड में घर छोड़कर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है। साथ ही क्षेत्र में हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से ग्रामीणों को सुरक्षित रखा जा सके।इधर, पीड़ित ग्रामीणों ने वन विभाग से नुकसान की भरपाई और स्थायी समाधान की मांग की है,







