Uncategorized

*पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के नए सीईओ खगेश कुमार निर्मकर ने संभाला पदभार, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत* *पदभार ग्रहण करते ही जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास और ग्रामीण समस्याओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा; सीईओ बोले—सभी जनपद सदस्यों के साथ मिलकर विकास कार्यों को देंगे गति*

गोविंद अग्रवाल 

पोड़ी उपरोड़ा। पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) खगेश कुमार निर्मकर ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य लालपुर भोला गोस्वामी, जनपद सदस्य शिव भरोस गुरसिया, दुर्गेश डिक्सेना युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी पाली तानाखार तथा गुरबहार टोप्पो, कांग्रेस जिला महामंत्री कोरबा ने नवपदस्थ सीईओ खगेश कुमार निर्मकर से मुलाकात की। इस दौरान पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और जनपद पंचायत के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, जनपद पंचायत क्षेत्र के विभिन्न जनपद सदस्यों ने भी कार्यालय पहुंचकर नवपदस्थ सीईओ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नए सीईओ खगेश कुमार निर्मकर के नेतृत्व में पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की दिशा में भी बेहतर काम होगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ खगेश कुमार निर्मकर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनपद सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत को विकास की दिशा में आगे ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

सीईओ के पदभार ग्रहण करने के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए स्वागत और मुलाकात को क्षेत्र में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए सीईओ के कार्यकाल में ग्रामीण विकास, मूलभूत सुविधाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!