छत्तीसगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026: प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल

जशपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पत्थलगांव ग्रामीण मंडल का द्वि-दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 23–24 मार्च 2026 को किलकिला पत्थलगांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।


प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सालिक साय उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन तथा संगठन विस्तार के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण पर आधारित है। यदि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, तो प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका से भी अवगत कराया गया, जिससे उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, जिला मंत्री आलोक सारथी, महामंत्री सरिता सिडार, जनपद उपाध्यक्ष फिलिसपीना एक्का, महामंत्री प्रकाश चौहान, हरजीत भाटिया, प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, चमर साय, खेमानिधि यादव सहित अनेक ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग का यह आयोजन न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, बल्कि इससे कार्यकर्ताओं में नई प्रेरणा और सक्रियता भी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!