Uncategorized

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, मानव तस्करी के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ | रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत मानव तस्करी के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता मिली है। धरमजयगढ़ पुलिस ने करीब चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामा चौहान को जशपुर जिले के ग्राम जोराडोल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में थाना धरमजयगढ़ में 17 वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बालिका को मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दो संदिग्धों के साथ बरामद किया था। पुलिस विवेचना में खुलासा हुआ कि आरोपी बालिका को राजस्थान ले जाकर शादी कराने के नाम पर 20 हजार रुपये में बेचने की साजिश रच रहे थे।

इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों हीरालाल चौहान, देवलाल तिग्गा और रामपाल यादव को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि रामा चौहान लगातार फरार था। फरार आरोपी की तलाश “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लगातार जारी थी। हाल ही में सूचना मिलने पर कि आरोपी अपने गृहग्राम जोराडोल (जिला जशपुर) आया हुआ है, धरमजयगढ़ पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत वर्षों से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!