Uncategorized

ओडिशा की भारी बारिश से बस्तर की रेल लाइन क्षतिग्रस्त, कई जगह लैंडस्लाइड; स्कूलों के आदेश से उलझन

ओडिशा में हो रही भारी बारिश के कारण किरंदुल-कोतावालसा रेल लाइन जयपुर के आगे कोरापुट की तरफ 4 से 5 जगहों पर लैंडस्लाइड और रेल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। कोरापुट-रायगड़ा लाइन में लैंडस्लाइड और सुरंग में रेलपथ पर पानी भरने की घटना हुई थी। कल रात से केके रेल लाइन में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2014 में हुदहुद तूफान के असर से ओडिशा में हुई भारी बारिश से बस्तर को आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली इस रेल लाइन में जयपुर-कोरापुट रेल खंड में 29 जगहों पर लैंडस्लाइड और पटरी बहने की घटनाएं हुई थीं। उसके बाद यह दूसरा बड़ा नुकसान देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जगदलपुर-केशलूर के बीच बाधित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 63 भी बीजापुर जिले में एक-दो जगह पर बाढ़ के कारण बंद होने की खबर है।

जिले में भारी बारिश के बीच शिक्षा विभाग के एक आदेश ने बच्चों, माता-पिता और शिक्षकों को राहत देने के बजाय उलझन में डाल दिया है। मौसम विभाग की तरफ से पिछले 3 दिनों से भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही थी, इसके बाद भी जिले में स्कूल बंद करने का आदेश 25 सितंबर को स्कूल खुलने के बाद जारी किया गया। यानी 25 सितंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अपने समय पर खुल चुके थे, उसके बाद सुबह छुट्टी का आदेश आया।

डीईओ के आदेश के मुताबिक 25 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं अब 28 सितंबर को पहले से तय समय पर होंगी। इससे छात्रों की तैयारी और स्कूलों की व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!