छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से युवक की मौत:कोरबा में सरिया बिछाते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आया, छत से गिरा




कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर बुधवारी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे सामने आई। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शहर के दादर बस्ती निवासी टीकाराम यादव (28) के रूप में हुई है। उसके भाई विकास यादव ने बताया कि, टीकाराम रोज की तरह सुबह काम पर निकला था। दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में सरिया बिछाते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। सरिया के बिजली लाइन से टकराने के कारण टीकाराम को जोरदार झटका लगा और वह छत से नीचे गिर गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबसे छोटा बेटा था मृतक के पिता भागीरथ यादव ने बताया कि, टीकाराम उनका सबसे छोटा बेटा था। घर की जिम्मेदारियों को देखते हुए उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था, और उसकी मौत से परिवार के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है। ठेकेदार से मुआवजे की मांग इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद, मृतक के परिजनों ने ठेकेदार से मुआवजे की मांग की, जिसके बाद उन्हें उचित मुआवजा राशि दी गई और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस घटना में श्रम नियमों का उल्लंघन भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते नजर आए, जो श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है। संबंधित विभाग पर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!