नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, एक की मौत; कई घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गुरुवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर …और पढ़ें

HighLights
- नारायणपुर के आमदई माइंस क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा
- अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, एक की मौत
- वाहन की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक ने कंट्रोल खो दिया
नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर। ओरछा मार्ग पर स्थित आमदई माइंस क्षेत्र में गुरुवार को लगभग शाम 7 बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका नाम अयोध्या सिंह जो बिहार का निवासी बताया जा रहा है। जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक ने कंट्रोल खो दिया और पिकअप सड़क पर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और माइंस में कार्यरत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
राहत और बचाव कार्य
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची। सभी घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- रायपुर के बड़े सरकारी शिक्षण संस्थानों में मेस वालों ने खड़े किए हाथ, छात्रों से कहा- गैस नहीं है, चावल ही मिलेगा, रोटी नहीं
जांच है जारी
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। आमदई लौह अयस्क माइंस क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों की अनदेखी पर भी सवाल उठ रहे हैं।




