छत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस का नकटी मामले पर प्रदर्शन:मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, मकान तोड़े जाने का विरोध, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी




मनेन्द्रगढ़ में रायपुर के नकटी गांव में 85 परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार (4 जुलाई) को मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर एमसीबी जिला मुख्यालय के दीनदयाल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूंका और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने प्रभावित परिवारों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार के फैसले का विरोध किया। बरसात में गरीबों को बेघर करना अमानवीय: कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में गरीब परिवारों के घर तोड़कर उन्हें बेघर करना अमानवीय है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास और राहत की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पहले प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया था कि उनके मकान नहीं तोड़े जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद रात में पुलिस बल की मौजूदगी में मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। विधायक निवास में नहीं रहेंगे कांग्रेसी विधायक: नीरज पांडेय एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि यदि गरीबों के घर गिराकर विधायक निवास बनाया जाता है, तो कोई भी कांग्रेसी विधायक उस भवन में निवास नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों को न्याय और उचित पुनर्वास नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!