छत्तीसगढ़
MLA देवेंद्र यादव के खिलाफ FIR दर्ज! बिलासपुर में NEET प्रदर्शन पड़ा भारी, इन नेताओं के भी नाम शामिल


Devendra Yadav FIR: NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस और NSUI के कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जिससे राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।




