छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी… सीएम साय ने 69 लाख ‘महतारियों’ के खाते में खटाखट भेजे 641 करोड़!


Mahtari Vandan Yojana: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 69 लाख महिलाओं के खातों में योजना की 25वीं किस्त के रूप में 641 करोड़ रुपये की …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 03:27:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 03:27:23 PM (IST)

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी... सीएम साय ने 69 लाख 'महतारियों' के खाते में खटाखट भेजे 641 करोड़!
महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी

HighLights

  1. महिला दिवस पर सौगात: सीएम साय ने 69 लाख महिलाओं को दिए 641 करोड़
  2. महतारी वंदन की 25वीं किस्त जारी, अब तक कुल 16 हजार करोड़ का वितरण
  3. बस्तर में उत्सव: मुख्यमंत्री ने बांटे मिलेट कार्ट और सक्षम योजना के ऋण

नईदुनिया प्रतिनिधि, बस्तर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में ‘महतारी वंदन उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 69 लाख महिलाओं के खातों में योजना की 25वीं किस्त के रूप में 641 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अब तक दो वर्षों में इस योजना के तहत 16 हजार करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है।

‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ का वितरण

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पांच जिलों की महिलाओं से संवाद किया और ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ का वितरण भी किया। इसके साथ ही, पुनर्वासित महिलाओं को सक्षम योजना के अंतर्गत ऋण प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण देव भी उपस्थित रहे।

कैफे एवं मिलेट कार्ट खोले जाने की योजना प्रारंभ

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट के लिए सक्षम योजना से हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रद्दत की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मिलेट उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कृषि महाविद्यालय के साथ साथी परियोजना (प्रशिक्षण कार्यक्रम) अंतर्गत स्व सहायता समूहों एवं युवा महिला उद्यनियों के माध्यम से मिलेट कैफे एवं मिलेट कार्ट खोले जाने की योजना प्रारंभ की गई है।

400 मिलेट कैफे एवं मिलेट कार्ट खोला जाएगा

योजना अंतर्गत राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानो, कार्यालयों एवं पर्यटन स्थलो में स्व सहायता समूहों एवं युवा महिला उद्यमियों के माध्यम से प्रथम चरण में 400 मिलेट कैफे एवं मिलेट कार्ट खोला जाएगा। साथी परियोजना अतर्गत स्व सहायता समूहो एवं महिला उद्यमियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जावेगा, जो महिलाओं के आर्थिक उन्नयन की दृष्टि में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!