छत्तीसगढ़

Mexico Vs South Korea Live:हाफटाइम तक नहीं हो सका कोई गोल, दक्षिण कोरिया की मेक्सिको के खिलाफ जबरदस्त वापसी – Mexico Vs South Korea Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates


07:24 AM, 19-Jun-2026

Mexico vs South Korea Live : हाफटाइम तक कोई गोल नहीं

मुकाबले की शुरुआत में मेक्सिको ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, लेकिन समय बीतने के साथ दक्षिण कोरिया ने शानदार वापसी की। पहले हाफ में दोनों टीमों ने ऊर्जा और आक्रामकता दिखाई, हालांकि कोई भी पक्ष साफ गोल करने का मौका नहीं बना सका। हाफ टाइम से पहले कोरियाई टीम ने खेल पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और लगातार बॉल पजेशन रखते हुए मेक्सिको को अपने ही डिफेंसिव थर्ड में धकेल दिया। इस दौरान मेक्सिको के प्रशंसक भी बेचैन नजर आए और टीम से गेंद वापस हासिल करने की मांग करते रहे।

पहले हाफ के प्रमुख आंकड़े

  • बॉल पजेशन: दक्षिण कोरिया 52%, मेक्सिको 42%
  • गोल पर प्रयास: मेक्सिको 3 (ऑन टारगेट-1), दक्षिण कोरिया 2 (ऑन टारगेट-0)
  • पास/डिस्ट्रिब्यूशन: दक्षिण कोरिया 293, मेक्सिको 261

आंकड़े बताते हैं कि शुरुआती दबदबे के बाद दक्षिण कोरिया ने मिडफील्ड में नियंत्रण हासिल कर लिया और पहले हाफ के अंतिम मिनटों में मेक्सिको पर दबाव बनाकर रखा, हालांकि दोनों टीमों को गोल का इंतजार रहा।

07:01 AM, 19-Jun-2026

Mexico vs South Korea Live : 30 मिनट के बाद भी मेक्सिको हावी

मेक्सिको ने अपने पिछले 12 फीफा विश्व कप मैचों के पहले हाफ में एक भी गोल नहीं खाया है। यह सिलसिला 2010 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली 1-3 की हार के बाद से जारी है, जब टीम ने पहले हाफ में दो गोल गंवाए थे। दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले में भी मेक्सिको ने पहले हाफ के 30 मिनट तक यह रिकॉर्ड बरकरार रखा है। बॉल पजेशन भी मेक्सिको का शानदार रहा है।

06:37 AM, 19-Jun-2026

Mexico vs South Korea Live : मैच शुरू

मेक्सिको और दक्षिण कोरिया के बीच मैच जारी है। शुरुआती छह मिनट में ही दक्षिण कोरिया को एक यलो कार्ड झेलना पड़ा है। ली कांगिन को यलो कार्ड दिखाया रेफरी ने। फिलहाल बॉल पजेशन के मामले में मेक्सिको की टीम हावी दिख रही है।

06:28 AM, 19-Jun-2026

Mexico vs South Korea Live : दक्षिण कोरिया का स्टार्टिंग लाइन अप

दक्षिण कोरिया फुटबॉल टीम की शुरुआती लाइन-अप के खिलाड़ियों के नाम हिंदी में नीचे दिए गए हैं:

जर्सी नंबर: गोलकीपर

  • 1 किम स्युंग्यू

जर्सी नंबर: डिफेंडर्स

  • 3 ली गीह्युक
  • 4 किम मिनजेई 
  • 2 ली हैनब्योम

जर्सी नंबर: मिडफील्डर

  • 15 किम मुनह्वान
  • 8 पैक स्युंगहो
  • 6 इमबियोम ह्वांग
  • 22 सिओल यंगवू

जर्सी नंबर: फॉरवर्ड्स

  • 10 ली जेसंग
  • 7 सोन ह्युंग मिन (कप्तान)
  • 19 ली कांगिन

06:25 AM, 19-Jun-2026

Mexico vs South Korea Live : मेक्सिको का स्टार्टिंग लाइन अप

मेक्सिको फुटबॉल टीम की शुरुआती लाइन-अप के खिलाड़ियों के नाम हिंदी में नीचे दिए गए हैं:

जर्सी नंबर: गोलकीपर

  • 1 आर. रंगेल

जर्सी नंबर: डिफेंडर्स

  • 2 जे. सांचेज
  • 4 ई. अल्वारेज
  • 5 जे. वास्केज़
  • 23 जे. ग्यार्डो

जर्सी नंबर: मिडफील्डर

  • 6 ई. लीरा
  • 7 एल. रोमो
  • 26 बी. गुतिएरेज

जर्सी नंबर: फॉरवर्ड्स

  • 25 आर. अल्वाराडो
  • 9 आर. जिमेनेज
  • 16 जे. क्विनोनेस

06:23 AM, 19-Jun-2026

Mexico vs South Korea Live: हाफटाइम तक नहीं हो सका कोई गोल, दक्षिण कोरिया की मेक्सिको के खिलाफ जबरदस्त वापसी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्वकप 2026 में अभी ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया का मुकाबला मेजबान मेक्सिको से जारी है। यह मुकाबला जपोपन के गुआदालाजारा में जारी है। दोनों टीमें जीतकर इस मुकाबले में आई हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रह सकती हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!