छत्तीसगढ़
मेरा पति सुधर नहीं रहा.. दो बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद मां ने किया सुसाइड


Bhilai Suicide Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई/दुर्ग के आर्यनगर में साहू परिवार के चार सदस्यों की मौत की – गुत्थी शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी हद तक सुलझ गई है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पति गोविंद साहू और पत्नी चंचल साहू ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की थी। वहीं चंचल के लिखे सुसाइड नोट के अनुसार उसने पहले दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की, उसके बाद खुद ने भी सुसाइड कर लिया। इस घटना से आहत होकर पति गोंविद ने की अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।


