छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं



अंबिकापुर. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों के उपचार की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक और कदम (Medical college Ambikapur) उठाया गया है। मेडिसिन विभाग में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का उद्घाटन बुधवार को डीन डॉ. अविनाश मेश्राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या, मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज टेम्भुर्निकर, एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश निगम, ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणेश सिंह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!