छत्तीसगढ़
मानसून की गतिविधियां तेज! छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश के संकेत, गिरेंगी बिजलियां


Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। आज से हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है। इसी के साथ ही अब लगातार बारिश के आसार हैं। इधर मौसम विभाग ने भी अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बता दें कि आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं अब दोपहर बाद कई जगहों में बारिश के हालत बने हुए हैं।
Source link




