Uncategorized

लघु जल विद्युत परियोजना पर साज़िश का आरोप: ग्राम सभा में ग्रामीणों का बड़ा खुलासा, बोले— ब्लैकमेल कर विकास कार्य रोकने की हो रही कोशिश, कोई वन नियम नहीं टूटा

रायगढ़/ रायगढ़ जिले के ग्राम भालूपखना में आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने धनवाड़ा पॉवर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तावित लघु जल विद्युत परियोजना के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व परियोजना को बाधित करने और कंपनी के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कहा कि परियोजना को लेकर फैलाई जा रही कई बातें पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं। ग्राम सभा में यह भी प्रमाणित किया गया कि परियोजना स्थल पर न तो किसी पेड़ की अवैध कटाई की गई है, न ही वन विभाग के किसी नियम का उल्लंघन हुआ है और न ही किसी वन भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर झूठी शिकायतें कर परियोजना को नुकसान पहुंचाने की साज़िश रची जा रही है, जिससे क्षेत्र के विकास और रोजगार की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्राम सभा में मौजूद लोगों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि मामले में रोहित श्रीवास्तव के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि परियोजना को विवादों में घसीटकर विकास कार्यों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय पर जल विद्युत आपूर्ति नहीं मिलती और परियोजना का कार्य बाधित होता है, तो करोड़ों रुपये की इस परियोजना के प्रभावित होने और पूरी योजना के डूबने का खतरा पैदा हो सकता है। इससे स्थानीय लोगों को मिलने वाले रोजगार और क्षेत्र के विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने तथा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!