Uncategorized
कोरबा में पिकनिक बनी मातम, डैम में नहाने उतरा 15 साल का किशोर डूबा, दूसरे दिन मिला शव

कोरबा के बांकी क्षेत्र में पिकनिक मनाने सुमेधा डैम पहुंचे चार किशोरों में से 15 वर्षीय नरेश साहू नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। तीन साथी बाहर निकल आए। शुक्रवार शाम से तलाश के बाद शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। घटना ने नदी-डैम में बच्चों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े किए।


