Uncategorized

कोंडागांव के केशकाल में बारिश से बिगड़े रास्ते पर गर्भवती महिला को गोद में उठाकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद हुआ सुरक्षित प्रसव

कोंडागांव के केशकाल में तीन दिन की बारिश के बाद एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऊपर बेडमापारा गांव की खराब सड़क से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद परिजनों ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 102 एंबुलेंस को फोन किया गया था। बारिश के कारण रास्ता कीचड़ और पानी से भर गया था, जिससे एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी।

केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जानकारी मिलते ही तहसीलदार गणेश सिदार और थाना प्रभारी विकास बघेल को टीम संग मौके पर भेजा। प्रशासन और पुलिस टीम ने एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ कराया।

इसके बाद एंबुलेंस गांव पहुंची। महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस में बिठाया गया और तुरंत केशकाल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

एसडीएम ने 102 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था में कमी के लिए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!