छत्तीसगढ़

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण:व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए कड़े निर्देश,अस्पताल से दी जा रही सुविधाओं का लिया फीडबैक




राजनांदगांव स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल की आंतरिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने वर्तमान रसोईघर को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने और वहां स्वच्छता के उच्च मानक बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की नियमित निगरानी और रजिस्टर संधारण अनिवार्य किया गया है।
गर्भवती महिलाओं मिलें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं इसके अतिरिक्त, मेजर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने एएनसी (ANC) वार्ड का विशेष भ्रमण किया और कहा कि गर्भवती महिलाओं को न केवल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, बल्कि उनकी उचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। वार्ड में मरीजों की जागरूकता के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री प्रदर्शित करने को भी कहा गया। अस्पताल में हो सभी दवाइयां हो उपलब्ध और ऑपरेशन थिएटर के सभी उपकरण हो ठीक कलेक्टर यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित दवाइयों के साथ-साथ असंक्रामक रोगों से संबंधित दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। ऑपरेशन थिएटर के सभी उपकरण चालू स्थिति में होने चाहिए और संपूर्ण अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मरीजों के परिजनों से सभी स्वास्थ्य कर्मचारी रहे विनम्र कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा, “अस्पताल में आने वाला हर मरीज और परिजन पहले से ही परेशान होता है। स्वास्थ्य अमला उनके साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करे ताकि उन्हें मानसिक संबल मिल सके।” अस्पताल भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वयं मरीजों के परिजनों से चर्चा कर अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!