Kkr Vs Dc Live Score:कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 80 के पार, फिन एलन और मनीष पांडे आउट हुए – Kkr Vs Dc Ipl Live Score: Kolkata Knight Riders Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates

10:27 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: मनीष पांडे आउट हुए
कोलकाता को दूसरा झटका भी एनगिडी ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे को स्टार्क के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।
10:18 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: फिन एलन आउट हुए
कोलकाता को पहला झटका लुंगी एनगिडी ने दिया। उन्होंने फिन एलन को बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने मनीष पांडे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 64 रन है।
09:51 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।
09:27 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली ने कोलकाता को दिया 204 रनों का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। केकेआर के लिए सौरभ ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल, नरेन और वरुण के नाम एक-एक विकेट रहा।
09:10 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: अक्षर पटेल 39 रन बनाकर आउट
दिल्ली को चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को रिंकू के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 175 रन है।
08:37 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली को तीसरा झटका अनुकूल रॉय ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को पॉवेल के हाथों कैच कराया। वह 60 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।
08:27 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक
केएल राहुल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर भी दो विकेट पर 100 के पार पहुंच गया। फिलहाल केएल का साथ देने के लिए अक्षर पटेल मौजूद हैं।
08:23 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली को दूसरा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने कप्तान रहाणे के हाथों साहिल परख को कैच कराया। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 88 रन है।
07:56 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली को पहला झटका
दिल्ली को पहला झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को तेजस्वी दहिया के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 22 रन बनाकर लौटे। अब केएल राहुल का साथ देने साहिल परख आए हैं।
07:54 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: राजस्थान प्लेऑफ में
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। राजस्थान ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया और इसके साथ ही वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। मौजूदा सीजन में आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

