राजनीति

कर्मवीर सिंह बने छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के नए महामंत्री, कहा- कार्यकर्ता सबसे ऊपर

आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले कर्मवीर सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के नए महामंत्री बन गए हैं। वे अगस्त 2022 से अब तक झारखंड में पार्टी संगठन महामंत्री रहे। अब छत्तीसगढ़ में जिम्मेदारी मिलने पर भास्कर ने उनसे खास चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि संगठन में मेरे लिए सबसे ऊपर कार्यकर्ता होंगे। उनकी बात सुनी जाएगी। सभी को साथ लेकर संगठन के विस्तार पर काम करूंगा। यहां पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश…

झारखंड में काफी काम किया, छत्तीसगढ़ को कैसे देखते हैं?
कर्मवीर: झारखंड में मुझे जो दायित्व दिया गया, उसे पूरा करने का मैंने भरसक प्रयास किया है। अच्छे परिणाम भी आए। वैसे झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्य एक साथ बने। एक जैसे हालात हैं। छत्तीसगढ़ में भी संगठन को मजबूत करूंगा।

झारखंड में बहुदलीय चुनौतियां थीं, छत्तीसगढ़ में सिर्फ कांग्रेस है?
कर्मवीर: यह सही है कि झारखंड में बिहार की तरह कई दलों की चुनौतियां थीं। इनमें जेएमएम, राजद, आजसू जैसे कई क्षेत्रीय दल भी थे। इस कारण वहां अलग रणनीति बनाकर संगठन का काम किया। अब छत्तीसगढ़ में निश्चित ही अलग तरह की रणनीति बनानी होगी।

छत्तीसगढ़ में गुटबाजी हावी है, कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, इसे आप कैसे दूर करेंगे?
कर्मवीर: गुटबाजी जैसा कुछ नहीं है, हर जगह वरिष्ठ नेता होते हैं, उन्हें साथ लेकर चलना होता है। मैं भी इसका ध्यान रखूंगा और सबको साथ लेकर चलूंगा। मेरी प्राथमिकता में कार्यकर्ता सबसे ऊपर होंगे। उनकी बात सुनी जाएगी। संगठन में सबका ध्यान रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत कैसे करेंगे, क्या रणनीति रहेगी?
कर्मवीर: अभी तो छत्तीसगढ़ के सियासी हालात कैसे हैं, संगठनात्मक ढांचा क्या है, आदि सबकुछ समझना है। पहले वहां पहुंचूंगा। चीजें समझूंगा, तभी आगे रणनीति बनाकर काम करूंगा। इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!