Uncategorized

कांग्रेस नेता कुकरेजा रंगदारी केस…फरार शोएब पर 5000 का इनाम:गैंगेस्टर-बिश्नोई के नाम पर फोन कर मांगे थे 25 करोड़, पुलिसकर्मियों की मुखबिरी पर भागा

रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी शोएब ढेबर पर पुलिस ने 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया है। कार्यालय पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, आरोपी का पता बताने वाले को इनाम दिया जाएगा। आदेश में पुलिस अधिकारियों ने लिखा है कि, आरोपी लगातार पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदलकर फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी या गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की है। बिश्नोई के नाम पर मांगे थे 25 करोड़ दरअसल, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस केस की जांच के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्तर पर प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को पुलिस की गतिविधियों और कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद वह फरार हो गया। सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत इनाम की घोषणा की है। आदेश के मुताबिक, जो व्यक्ति शोएब ढेबर को गिरफ्तार करेगा, उसकी गिरफ्तारी करवाएगा या ऐसी विश्वसनीय सूचना देगा, उसे 5 हजार रुपए कैश पुरस्कार दिया जाएगा। इनाम देने का अंतिम निर्णय डिप्टी पुलिस कमिश्नर मध्य क्षेत्र रायपुर का होगा। दो कॉन्स्टेबलों को अफसरों ने किया लाइन अटैच शोएब ढेबर की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारियों ने बीते दिनों एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया है। इन पुलिसकर्मियों का नाम कॉन्स्टेबल शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम बताया जा रहा है। इन पुलिसकर्मियों संबंधित केस में विभाग की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। हालांकि कार्रवाई करने वाले अधिकारियों ने इन आरोपों की अधिकृत पुष्टि नहीं की है। इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बिश्नोई गैंग के बारे जानिए …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी: 50 करोड़ मांगे, अनवर-एजाज का नाम लेकर धमकाया, पुलिस ने शुरू की जांच रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर धमकाया। फिर 50 करोड़ रुपए की मांग की है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!