छत्तीसगढ़
कांग्रेस की बैठक में अपनों पर ही भड़के विकास उपाध्याय, बोले- AC कमरे से निकलो, जनता के बीच जाओ


बैठक में नेताओं की लगातार भाषणबाजी देखकर विकास उपाध्याय ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन में बैठकर एक-दूसरे को भाषण सुनाने से कोई फायदा नहीं होगा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एसी कमरों से बाहर निकलकर वार्ड, पंचायत और चौपाल तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि जनता बिजली के बढ़े बिल और स्मार्ट मीटर की समस्या से परेशान है। ऐसे में कांग्रेस को उनकी आवाज बनकर मैदान में उतरना चाहिए। आंदोलन केवल कागज और बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।


