छत्तीसगढ़

जशपुर जिला अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार; झाड़-फूंक का झांसा देकर दिया था वारदात को अंजाम


जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आए दंपत्ति के एक माह के बच्चे को चोरी करने वाली महिला तारा बाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने झाड़-फूंक और ज …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 09:40:26 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 09:40:26 AM (IST)

जशपुर जिला अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार; झाड़-फूंक का झांसा देकर दिया था वारदात को अंजाम
आरोपित महिला तारा बाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

HighLights

  1. इलाज के नाम पर मासूम को लेकर भागी महिला।
  2. पुलिस की SIT ने तत्परता से बच्चे को सुरक्षित बचाया।
  3. बच्चा चोरी की आरोपित महिला को किया गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर नगर : जिला चिकित्सालय में एक माह के बच्चे का उपचार कराने आए ग्रामीण दम्पत्ति से बच्चा चोरी कर फरार हुई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिले के पंडरापाठ निवासी आरोपित महिला तारा बाई निसंतान होने से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। पुलिस के अनुसार एक बार गर्भपात हो जाने के बाद आरोपित महिला बच्चा चोरी करने के इरादे से जिला चिकित्सालय पहुंची थी

और अस्पताल के आसपास घूमती रहती थी। इसी दौरान उसका परिचय पंडरापाठ क्षेत्र से आये एक दम्पत्ति से हुआ। इस दम्पत्ति के एक माह के बच्चे को छादा रोग (बच्चो का पैर आपस में जुड़ने की बीमारी) था। आरोपित महिला ने जड़ी बूटी और झाड़ फूँक से उपचार करने का झांसा देकर दम्पत्ति को फांस लिया।

आरोपित महिला ने दम्पत्ति और बच्चे को लेकर बस स्टैंड आ गई और यहाँ एक होटल में भोजन करने के बहाने भेज कर, स्वयं बच्चे को लेकर भाग गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर: झूठ की बुनियाद पर विवाह मंजूर नहीं, दुल्हन ने सिंदूरदान करते दूल्हे की पकड़ी कलाई, बैरंग लौटी बरात

जाँच के दौरान पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को संरक्षित करते हुए अभिभावक को सौंप दिया है। वही आरोपित महिला के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137 (2),140 (3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!