छत्तीसगढ़

JE, Lineman Caught Taking Rs 9,500 for Electricity Connection


एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (JE) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

.

मनेन्द्रगढ़ के डोमनापारा निवासी किसान रमेश ने अपने खेत में बिजली कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन देने के बदले कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ने उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित किसान ने अम्बिकापुर स्थित ACB कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB टीम ने एक सुनियोजित कार्रवाई की। सोमवार को टीम ने मनेन्द्रगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ACB अधिकारियों ने मौके पर ही रिश्वत की रकम जब्त कर ली और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!