Uncategorized

जयस्तंभ चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था:ICICI बैंक के सामने हाथ में लेकर घूम रहा था धारदार चाकू, आर्म्स एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी — मुख्य खबर

रायपुर के जय स्तंभ चौक पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक गुरुवार को चौक स्थित ICICI बैंक के सामने हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलने पर गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया है। उसके खिलाफ गोलबाजार थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पूछताछ में बताई पहचान पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक ने अपना नाम आदित्य दास मानिकपुरी बताया। वह बोरिया खुर्द, शास्त्री नगर क्षेत्र, टिकरापारा, रायपुर का निवासी है। उसके पिता का नाम टुकेश दास मानिकपुरी है। कार्रवाई का विवरण स्थान: जय स्तंभ चौक, ICICI बैंक के सामने तारीख: 22 अक्टूबर 2026 आरोपी: आदित्य दास मानिकपुरी, उम्र 18 साल जब्ती: स्टील का धारदार चाकू केस: अपराध क्रमांक 153/26, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!