Uncategorized

29 साल की दुर्गा पूजा परंपरा में नया अध्याय, संगम चौक में पहली बार भव्य पारंपरिक गरबा

जशपुर नगर के संगम चौक स्थित संगम सेवा दुर्गा पूजा समिति द्वारा पिछले 29 वर्षों से निरंतर दुर्गा पूजा का आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता के साथ किया जा रहा है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समिति ने इस वर्ष एक नई पहल करते हुए पहली बार पारंपरिक एवं सांस्कृतिक गरबा आयोजन करने का निर्णय लिया है।

समाचार फोटो

आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और महिलाओं में विशेष उत्सुकता देखने को मिल रही है। गरबा आयोजन को व्यापक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए गरबा महिला समिति का गठन भी किया जा रहा है।

समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को इस सांस्कृतिक आयोजन से जोड़ना और पारंपरिक गरबा के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में आज से गरबा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए किसी विशेष अनुभव की आवश्यकता नहीं है। जिन्हें गरबा बिल्कुल नहीं आता, वे भी प्रशिक्षण में शामिल होकर गरबा सीख सकती हैं, वहीं पहले से गरबा जानने वाली महिलाएँ भी इस आयोजन का हिस्सा बन सकती हैं।

गरबा प्रशिक्षण का स्थान संगम चौक स्थित दुर्गा पंडाल के बगल में रखा गया है, जहां प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

समिति ने क्षेत्र की सभी इच्छुक महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में शामिल होकर इस नए सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।

संगम सेवा दुर्गा पूजा समिति की 29 वर्षों की धार्मिक परंपरा में पहली बार जुड़ने जा रहा यह पारंपरिक गरबा आयोजन न केवल महिलाओं की सहभागिता का मंच बनेगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता को भी नई ऊर्जा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!