छत्तीसगढ़

“ISRO का ‘स्पेस ऑन व्हील’ पत्थलगांव पहुंचा  बच्चों ने करीब से जाना अंतरिक्ष का रोमांच!

पत्थलगांव / आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के “स्पेस ऑन व्हील” कार्यक्रम के तहत एक विशेष जागरूकता वाहन पत्थलगांव पहुंचा। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान एवं भारत के अंतरिक्ष अभियानों की जानकारी सरल और रोचक तरीके से उपलब्ध कराना है।
यह अनोखा वाहन अंतरिक्ष से जुड़े विभिन्न मॉडल, प्रदर्शनी सामग्री और जानकारी से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से बच्चों को स्पेस साइंस की बारीकियों को समझने का अवसर मिल रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह वाहन जिले के विभिन्न विकासखंडों में पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक करेगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिन पत्थलगांव में आगमन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री वेदानंद आर्य, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नित्यानंद साय छत्तर एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री जगन्नाथ पाढ़ी सहित 46 संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में वाहन और टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की सराहना की।
यह संपूर्ण आयोजन जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम से निश्चित रूप से विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें भविष्य में इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!