Uncategorized

इलाज के बहाने रेप, नाबालिग 5 महीने की प्रेग्नेंट:पूजा घर में नशीली दवा देकर बैगा ने किया दुष्कर्म, बच्चेदानी में बताई थी परेशानी — मुख्य खबर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक से इलाज के बहाने 14 साल की नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है। 15 अप्रैल 2026 को नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे आमागांव के वैद्यराज (बैगा) रमेश कुमार पिस्दा के पास इलाज के लिए ले जाया गया था। आरोपी ने नाबालिग को बच्चेदानी में समस्या बताई और ताबीज दिया। 25 मई को नाबालिग को उसके चाचा के साथ फिर वैद्यराज के घर भेजा गया। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया। 17 अक्टूबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में पता चला कि नाबालिग करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर यौन शोषण करता था। रिपोर्ट के आधार पर ताड़ोकी थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यह मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर 2026 को नाबालिग के पिता ने ताड़ोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को उनकी बेटी की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद वे उसे इलाज के लिए ग्राम आमागांव के झोलाछाप वैद्य रमेश कुमार पिस्दा (44) के पास ले गए थे। बच्ची की जांच करने के बहाने आरोपी ने पिता को बताया कि बच्ची के बच्चेदानी (यूटेरस) में परेशानी है और भविष्य में दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उसने नाबालिग को एक ताबीज भी दिया। परिजन को अलग भेजकर बच्ची को अपने पास रखा शिकायत के अनुसार, 25 मई को काम के कारण बच्ची के पिता ने उसे अपने छोटे भाई के साथ फिर वैद्य के घर भेजा था। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया। इसके बाद भी बच्ची को कई बार आरोपी के पास ले जाया गया। आरोप है कि इन दौरान उसे परिजनों से अलग रखा जाता था। पांच महीने की गर्भवती होने का पता चला 17 अक्टूबर को बच्ची की तबीयत फिर खराब हुई तो परिजन उसे अंतागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो बच्ची के करीब 5 महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। यह पता चलने के बाद परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर देता था। इसी दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज बच्ची के पिता की शिकायत पर ताड़ोकी पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार पिस्दा (44) के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया है। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. सरगुजा में डॉक्टर की पत्नी से 3 साल तक रेप:बेटे की स्पीच थेरेपी के दौरान से हुई पहचान, ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध, गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!