छत्तीसगढ़

हाथी मानव-द्वन्द न्यूनतम करने अर्ली वार्निंग सिस्टम हेतु गज संकेत एप्प का दिया गया प्रशिक्षण 

जशपुर / जशपुर वनमंडल अंतर्गत कुनकुरी में विगत दिवस 16 जुलाई को रायपुर से आए विशेषज्ञ द्वारा अर्ली वार्निंग सिस्टम हेतु गज संकेत एप्प का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे ंलगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य वन कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ रेपिड रेस्पॉन्स टीम को इस एप्प की जानकारी देना था।


          ज्ञात हो कि इस एप्प के माध्यम से आम जनता को हाथी के लोकेशन की जानकारी पहले ही प्राप्त हो जाएगी। जिससे ग्रामीण जंगलो की ओर नही जाएंगे। इस एप्प के द्वारा हाथी के लोकेशन के 10 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले सभी क्षेत्र के रजिस्टर्ड ग्रामीणों को दूरभाष एवं मैसेज के द्वारा जानकारी पूर्व में ही प्राप्त हो जाएगा। जिससे हाथी मानव द्वन्द को न्यूनतम किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!